फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The BJP will run the 'Har Ghar Tiranga' campaign from August 10 to 15

Sultanpur News: भाजपा 10 से 15 अगस्त तक चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान

Wed, 05 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The BJP will run the 'Har Ghar Tiranga' campaign from August 10 to 15
 पार्टी कार्यालय में कार्यशाला को संबो​​धित करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष। स्रोत-पार्टी
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा 10 से 15 अगस्त तक हर-घर तिरंगा अभियान चलाएगी। पार्टी इसे जन आंदोलन का स्वरूप देगी। इसके तहत पार्टी पदयात्रा, तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला को प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि ने संबोधित किया। कहा कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक बनाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। अभियान में युवा, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की रहेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अभियान के लिए मंडल स्तर तक टोलियों का गठन कर दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि के पहले आगमन पर बैंतीकला टोल प्लाजा पर लंभुआ विधायक के बेटे कर्नल पंकज पटेल, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, अरुण कुमार जायसवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह और लंभुआ में पुरानी तहसील के पास संजय सिंह बबलू, सुशील कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्र, डॉ. केपी सिंह सहित अन्य ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा पदयात्राएं, 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

इस बीच 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी एवं बैनर- प्लेकार्ड के साथ मौन जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में डॉ. एमपी सिंह, डॉ. आरए वर्मा, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ.डीएस मिश्रा, चंदन नारायण सिंह, डॉ. प्रीति प्रकाश, बबीता तिवारी, आलोक आर्य, रामेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed