फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The bike of an artisan returning from Bahubhoj rammed into a truck, he died.

Sultanpur News: बहूभोज से लौट रहे कारीगर की बाइक ट्रक में घुसी, मौत

Sat, 09 Mar 2024 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The bike of an artisan returning from Bahubhoj rammed into a truck, he died.
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव से बृहस्पतिवार रात एक बहूभोज कार्यक्रम से खाना बनाने के बाद घर लौट रहे कारीगर की बाइक एक ट्रक में घुस गई। हादसे में कारीगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उसके फूफा गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर से उन्हें नाजुक हालत में अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बेथरा गांव निवासी संतोष (35) विभिन्न आयोजनों में भोजन बनाने का काम करते थे। वह बिरसिंहपुर गांव के एक बहूभोज कार्यक्रम में खाना बनाने गया था। उसके साथ उसके फूफा राम दुलार (55) निवासी जमालापुर थाना टांडा जिला अंबेडकरनगर भी गए थे। दोनों रात करीब 10 बजे बिरसिंहपुर गांव से बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। बाइक संतोष चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। गोसैसिंहपुर प्राइमरी पाठशाला मोड़ के पास संतोष की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया।
विज्ञापन


चार बच्चों के सिर से छिना पिता का साया
बेथरा गांव निवासी संंतोष के परिवार में पत्नी आशा, पुत्र अंकुर, अंकेश व पुत्री रिती, परी हैं। हादसे में उनकी मौत की जानकारी के बाद परिवार में मातम का माहौल है। चार संतानों के सिर से पिता का साया छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed