फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The beauty of Ghazipur impressed Surabhi

Sultanpur News: गाजीपुर की ब्यूटी ने सुरभि को किया चित

Tue, 25 Jun 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
The beauty of Ghazipur impressed Surabhi
धम्मौर (सुल्तानपुर)। दूबेपुर विकास खंड क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में आयोजित महिला व पुरुष वर्ग की विभिन्न उम्र वर्ग की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर की महिला पहलवान ब्यूटी पुरस्कृत हुई हैं। उन्होंने दिल्ली की सुरभि को पटकनी दी है।
विज्ञापन



बहादुरपुर गांव में बीती शाम हुई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मो. इम्तियाज व सरफराज ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती दिल्ली की महिला पहलवान सुरभि और गाजीपुर की ब्यूटी के बीच हुई। इसमें ब्यूटी ने सुरभि को पटकनी देते हुए जीत दर्ज की। कानपुर के पहलवान कालू तथा मुजफ्फरनगर के वकार के बीच हुई कुश्ती में वकार ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


जौनपुर के पहलवान राजबहादुर ने दिल्ली के अंगद को पटकनी देते हुए जीत दर्ज की है। ऊंचाहार के सूरज ने बिहार के पवन को पटककर बाजी मारी। सुल्तानपुर के जाहिद ने अयोध्या के नदीम को धूल चटाकर अपनी पहलवानी का लोहा मनवाया है। समाप्ति पर आयोजक की ओर से महिला पहलवान ब्यूटी को पहला पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य पहलवानों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जिले व गैर जिले के दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लेते हुए अपना दमखम दिखया। प्रतियोगिता के अध्यक्ष मो. अयाज ने पहलवानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुश्ती की परंपरा बनाए रखने के लिए आयोजन किया गया है। इस मौके पर मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इम्तियाज खान, शकील प्रधान, इरफान, संतोष राणा, शमशाद, जावेद खान, गया यादव, शंकर पहलवान, राकेश पाठक, जावेद कालिया आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed