{"_id":"68e161b0575ac354ba01725a","slug":"the-audience-became-emotional-after-seeing-ram-going-to-the-forest-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-142051-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राम को वन जाता देख भावुक हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राम को वन जाता देख भावुक हुए दर्शक
Sat, 04 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। आदर्श रामलीला समिति बहुरावां के तत्वावधान में विंदेश्वरीगंज बाजार में चल रही रामलीला में शुक्रवार रात कलाकारों ने राम वन गमन प्रसंग का मंचन किया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय को देख पंडाल में मौजूद दर्शक भावुक हो उठे।
मंचन में दिखाया गया कि महारानी कैकेयी नाराज होकर कोप भवन में चली जाती हैं। यह सुनकर दशरथ सीधे कोप भवन पहुंचते हैं और कैकेयी से नाराजगी की वजह पूछते हैं। कैकेयी राजा दशरथ को उनके वचन की याद दिलाते हुए भरत के राज्याभिषेक व राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। यह सुनकर राजा दशरथ परेशान हो जाते हैं।
काफी समझाने के बाद भी कैकेयी की जिद के आगे राजा दशरथ को विवश होकर राम के वनवास की घोषणा करनी पड़ती है। इसके बाद राम, अनुज लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ वन के लिए प्रस्थान करते हैं। यह देख दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं। कलाकारों ने राम, लक्ष्मण व सीता की भूमिका का शानदार मंचन किया। इस दौरान पृथ्वीराज सिंह, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, शिवनाथ मिश्रा, हरिश्चंद्र, अशोक यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)