{"_id":"60d372b58ebc3ecbe45c2d0e","slug":"the-amount-sent-to-the-account-of-27-367-workers-sultanpur-news-lko5838313130","type":"story","status":"publish","title_hn":"27,367 श्रमिकों के खाते में भेजी गई आपदा सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27,367 श्रमिकों के खाते में भेजी गई आपदा सहायता राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को शासन की ओर से अनेक योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है। विभाग में पंजीकरण का नवीनीकरण करा चुके श्रमिकों के लिए शासन ने आपदा राहत सहायता योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये डीबीटी के जरिए भेजे जा रहे हैं। श्रम विभाग में 87 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं।
इनमें से 27,367 श्रमिकों ने विभाग व जनसुविधा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण का नवीनीकरण करा रखा है। नौ जून को 27,367 श्रमिकों के खातों में आपदा सहायता योजना की राशि भेज दी गई है, बाकी श्रमिकों से उनके बैंक खाते की डिटेल मांगी जा रही है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित आपदा राहत सहायता योजना के तहत जिले में 89 हजार श्रमिक पात्र हैं। इनमें से एक हजार रुपये आपदा राहत की पहली किस्त 27,367 श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से शासन से भेज दी गई है।
विज्ञापन
बचे हुए श्रमिकों को नवीनीकरण कराने के लिए कहा गया है। नवीनीकरण होने के बाद श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। 30 जून तक नवीनीकरण का कोई शुल्क नहीं लगेगा। (संवाद)