{"_id":"69385fa639519657ff0df9f5","slug":"the-accused-of-rape-and-murder-was-found-guilty-by-the-court-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-146004-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को कोर्ट ने ठहराया दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को कोर्ट ने ठहराया दोषी
Tue, 09 Dec 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म व उसके रिश्तेदार की हत्या समेत अन्य आरोपों से जुड़े मामले में मंगलवार को फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी शमशेर यादव को पाॅक्सो की धारा में बरी कर दिया है, जबकि दुष्कर्म व हत्या सहित अन्य आरोपों में दोषी ठहराया है। अदालत ने सजा पर सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय की है।
चांदा थाने के एक गांव की रहने वाली 12 वीं की छात्रा ने तीन जनवरी 2014 की रात की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली के एक गांव के रहने वाले आरोपी शमशेर यादव के खिलाफ दुष्कर्म करने व बचाव करने पहुंचे प्रतापगढ़ जिले के उनके रिश्तेदार बृजेश यादव की हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या समेत अन्य धाराओं को लगाकर चार्जशीट दाखिल किया। ट्रायल स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट की अदालत में चला। अदालत ने आरोपी शमशेर को दुष्कर्म व हत्या का दोषी माना है। मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया गया है। (संवाद)