{"_id":"665cdc1b9692ab356f012cf7","slug":"the-accused-of-passing-the-police-recruitment-exam-was-arrested-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-114185-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के आरोपी को दबोचा
Mon, 03 Jun 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में कर्मचारियों की मिलीभगत से पेपर लीक मामले में शामिल गिरोह के एक सदस्य को रविवार को यूपी एसटीएफ ने दबोच लिया। उसे अमहट क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट से पकड़ा गया है। एसटीएफ आरोपी को अपने साथ ले गई। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष भर्ती परीक्षा 2020-2021 में कुछ परीक्षा सेंटरों के पेपर लीक करने के गिरोह के एक सदस्य को यूपी एसटीएफ की टीम तलाश रही थी। बताया जा रहा है कि गिरोह का सदस्य पेपर लीक करवाने और अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने की गारंटी लेने में शामिल था।
मुखबिर की सूचना पर यूपी एसटीएफ की टीम ने रविवार को शहर के अमहट के पास छापा मारकर एक रेस्टोरेंट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक का नाम अतुल यादव है। उसके खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में केस दर्ज है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ ने आरोपी के पास से एक मोबाइल व 250 रुपये बरामद किए हैं।