फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   thaft two bick and 15 thousand case

कमरे का ताला तोड़कर दो बाइकें व 15 हजार रुपये की चोरी

Fri, 06 Dec 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
thaft two bick and 15 thousand case
सुल्तानपुर। रेल विभाग के आवासीय कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो कर्मचारियों के कमरे का ताला तोड़कर दो बाइक व 15 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रेलवे कर्मचारियों ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित पखरौली रेलवे स्टेशन के पीछे कर्मचारियों के रहने के लिए बनी आवासीय रेलवे कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग सात बजे बिहार के पटना निवासी गैंगमैन मनीष कुमार और आगरा के गैंगमैन सचिन बघेल स्टेशन के बगल हनुमानगंज बाजार सब्जी लेने गए थे। दोनों कर्मचारी जब बाजार से वापस अपने कमरे पर पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

कमरे के पीछे बाउंड्री के भीतर खड़ी मनीष और गैंग इंचार्ज संतोष की बाइक चोर उठा ले गए थे। संतोष बृहस्पतिवार को अपनी बाइक मनीष के कमरे में खड़ी कर भदैंया रेलवे स्टेशन ड्यूटी पर गए थे। चोर मनीष के कमरे में रखी बाइक के साथ ही बैग में रखे दस हजार नकद, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान उठा ले गए। वहीं सचिन बघेल के कमरे में पहुंचे चोरों ने ट्रॉली बैग में रखे लगभग पांच हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली देहात थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed