{"_id":"68964055be908c889b0d3a87","slug":"testimony-to-be-held-on-22nd-in-rahul-gandhis-case-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-138646-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल गांधी के केस में 22 को होगी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल गांधी के केस में 22 को होगी गवाही
Fri, 08 Aug 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी नेता व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के केस में शुक्रवार को गवाह हाजिर रहे। फिलहाल, एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने की वजह से गवाही नहीं हो सकी। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तिथि नियत की गई है।
कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। आरोप था कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में परिवादी विजय मिश्र पक्ष ने पेशी पर गवाह पेश किया, लेकिन गवाही नहीं हो सकी।-संवाद