फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tension in first meeting

हंगामे के साथ हुई नई जिला पंचायत बैठक की शुरुआत

Thu, 14 Jan 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

नवगठित जिला पंचायत की बैठक की शुरुआत ही हंगामें से शुरू हुई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद शुरू हुई पहली बैठक में सदन में बाहरी लोगों की मौजूदगी एवं समितियों के गठन को लेकर विधायक, एमएलसी व भाजपा जिला पंचायत सदस्य भिड़ गए। मामला जिला पंचायत सदस्य के आमचुनाव में बेईमानी से जीतने के आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया। इसे लेकर हंगामा हो गया। हंगामे के बीच समितियों के गठन का निर्णय अगली बैठक के लिए टाल दिया गया।

विज्ञापन



जिला पंचायत सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को नवगठित जिला पंचायत के सदस्यों एवं अध्यक्ष के शपथ के बाद जैसे ही पहली बैठक शुरू हुई सदन में बाहरी लोगों की मौजूदगी एवं समितियों के गठन को लेकर हंगामा हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक के दौरान चर्चा में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल खड़े हुए। उन्होंने सदन में  जिला पंचायत अध्यक्ष पति शिवकुमार सिंह के मौजूद रहने पर सवाल उठा दिया।  इस पर डीडीसी कमला यादव ने उन पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप मढ़ दिया। सपा विधायक अबरार अहमद ने भी तंज कस दिया।
विज्ञापन


फिर क्या था, सदन में हंगामा शुरू हो गया। इस बीच जिला पंचायत की विभिन्न समितियों के गठन का अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष को दिए जाने की बात एक सदस्य द्वारा रखने का अजय जायसवाल ने फिर विरोध शुरू कर दिया। इस पर बसपा एमएलसी अशोक सिंह और विधायक अबरार अहमद की भाजपा डीडीसी से कहासुनी होने लगी। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में अधिकारियों एवं कुछ सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए। हंगामे के बीच समितियों के गठन का कार्य अगली बैठक के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने सदन में आए लोगों का आभार जताया। उन्होंने अगली बैठक में समितियों का गठन करने का कहा। संचालन एएमए अरविंद आनंद ने किया। बैठक में विधायक अबरार अहमद, रामचंद्र चौधरी, एमएलसी अशोक सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने जिला पंचायत के गाइड लाइन की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed