{"_id":"5d2a18a38ebc3e6cb66e7d09","slug":"ten-trains-will-be-canceled-till-17-july-sultanpur-news-lko4705345183","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 जुलाई तक बढ़ी दस ट्रेनों की निरस्तीकरण अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 जुलाई तक बढ़ी दस ट्रेनों की निरस्तीकरण अवधि
विज्ञापन
गौरीगंज। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड के यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते विभाग ने पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों की निरस्तीकरण अवधि 17 जुलाई तक बढ़ा दी है। इस रेलखंड पर एक भी पैसेंजर ट्रेन न चलने से छोटे स्टेशन के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पिछले दिनों चारबाग रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य पूरा करवाने के लिए पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 12 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया था।
कार्य पूरा न हो पाने पर शनिवार को संचालन विभाग ने अप/डाउन लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, वीपीएल पैसेंजर,शटल पैसेंजर तथा डेमू पैसेंजर का संचालन 17 जुलाई तक निरस्त कर दिया।
लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड की पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के न चलने से छोटे स्टेशनों पर ठहराव वाली कोई भी ट्रेन नहीं है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
यात्रियों को जहां निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है वहीं रेल विभाग को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है। स्टेशन मास्टर नितिन गोयल ने पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों की निरस्तीकरण अवधि बढ़ाए जाने की पुष्टि की है।