फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Profiles of eve-teasers to be compiled; 'Red Card' to tighten the noose

Sultanpur News: मनचलों की बनेगी कुंडली, रेड कार्ड से कसेगा शिकंजा

Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Profiles of eve-teasers to be compiled; 'Red Card' to tighten the noose
सुल्तानपुर। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अब उनके फीडबैक के आधार पर मनचलों की कुंडली तैयार करेगी। मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए हॉटस्पॉट मैपिंग और रेड कार्ड की व्यवस्था शुरू की गई है। स्कूल-कॉलेज, बाजार, पार्क, चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं व महिलाओं से फीडबैक फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि एंटी रोमियो और मिशन शक्ति की टीमें विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं से संवेदनशील स्थानों और पुलिस की सक्रियता के संबंध में जानकारी ले रही हैं। प्राप्त फीडबैक को थानावार संकलित कर ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएंगे, जहां मनचलों का जमावड़ा या छेड़खानी की शिकायतें अधिक हैं। इन हॉटस्पॉट पर पुलिस की निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

छींटाकशी या महिलाओं से अभद्र टिप्पणी करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति को रेड कार्ड देकर अंतिम चेतावनी दी जाएगी। उसका नाम-पता समेत पूरा विवरण पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज होगा। दोबारा हरकत करने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं से लिया सुरक्षा का फीडबैक
महिला थाना और एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर, गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और बेनी माधव इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियम और हेल्पलाइन की जानकारी दी। छात्राओं से सार्वजनिक स्थलों की समस्याओं और पुलिस की सक्रियता को लेकर सुझाव भी लिए गए।

जरूरी हेल्पलाइन
1090 महिला सुरक्षा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108/102 स्वास्थ्य सेवा और 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed