{"_id":"9a77a459cda7739704a1cb2d0bf0a565","slug":"temprature-falls-as-weather-changes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुवा हवा चलने से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुवा हवा चलने से तापमान में आई गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को लगातार दूसरे दिन पछुवा हवा चलने से ठंड में वृद्घि हो गई। तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम और रात में कड़ाके की ठंड होने लगी है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रहने और तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह के समय धुंध छाई रही। जिससेे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। पछुवा हवा चलने से सुबह करीब सात बजे तक मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। धूप निकने से लोगों को ठंड से राहत मिली। दोपहर के समय तेज धूप होने से ठंड कम हो गई। इस दौरान 4.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुवा हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सूर्यास्त होने के साथ ही ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रहने और तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता 88-54 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 4.9 किलोमीटर/घंटे रिकॉर्ड की गई।