बेकाबू टेम्पो पलटा, युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित सैदपुर गांव के पास शनिवार सुबह सवारियों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह करीब 10 बजे सवारियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टेम्पो पर सवार मोहम्मद जलाल (20) पुत्र मोहम्मद रईस निवासी सैफुल्लागंज थाना गोसाईगंज की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि रुखसार (27) पुत्री हासिम निवासी सिविल लाइन कोतवाली नगर, शकीला (30) पुत्री रियाज निवासी जोलीमीरगंज थाना गोसाईगंज, अनुराधा (10) पुत्री फिरतू निवासी दोस्तपुर, उमेद बेग (40) पुत्र मुजीब निवासी परवर, रामधन (60) निवासी सेऊर थाना कूरेभार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैदपुर गांव के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।