फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   temperature rises to 38.5 degree

38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Mon, 07 Jun 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
temperature rises to 38.5 degree
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को दिन भर हुई तेज धूप से आम जनजीवन बेहाल हो गया। भीषण गर्मी होने से अधिकतम तापमान बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम के समय बदली हो जाने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। सुबह करीब 10 बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर आते-आते हो रही चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय हो रही तेज धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा। दिन भर हुई भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया। शाम के समय मौसम का मिजाज बदल गया और हवा के साथ आसमान मेें बदली हो गई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आंशिक बादल रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 78-47 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 1.8 किमी/घंटे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed