{"_id":"65b563b03a137ffc0e090336","slug":"teenagers-throat-cut-with-a-knife-referred-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-108798-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: युवकों ने चाकू से किशोर का गला काटा, ट्रॉमा सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: युवकों ने चाकू से किशोर का गला काटा, ट्रॉमा सेंटर रेफर
Sun, 28 Jan 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र बल्दीराय के सोनबरसा प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार दोपहर चार पहिया वाहन सवार चार युवकों ने एक किशोर का गला चाकू से काट दिया। किसी तरह वह खुद को हमलावरों से बचाते हुए घर पहुंचा। उसे सीएचसी बल्दीराय से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल की मामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के पूरे निहाली शुक्ल जमुआ गांव निवासी अयांश उर्फ पिंकू (16) अपने मामा अवधेश दुबे निवासी पूरे हनुमान दुबे मजरे ऐंजर थाना बल्दीराय के घर रहकर पढ़ाई करता है। वह राजदेव इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार दोपहर अयांश अपने मामा के घर से समरथपुर गांव स्थित काली मां धाम पर दर्शन करने साइकिल से गया था।
वहां से लौटते समय सोनरबरसा प्राथमिक विद्यालय के पास काले रंंग के चार पाहिया वाहन पर सवार कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि अयांश कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उसे मारना शुरू कर दिया। इसी बीच एक हमलावर ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। इससे उसका गला कट गया।
विज्ञापन
हमलावरों की पकड़ से खुद को बचाते हुए वह किसी तरह मामा के घर पहुंचा। उसके बड़े भाई पवन शुक्ल व मामी अनोखा देवी उसे लेकर बल्दीराय सीएचसी पर पहुंचीं। वहां नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक आरबी सुमन ने बताया कि अयांश की मामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।