फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenager was murdered while robbing an e-rickshaw

ई-रिक्शा लूटने के दौरान हुआ था किशोर का कत्ल

Wed, 21 Sep 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teenager was murdered while robbing an e-rickshaw
सुल्तानपुर। रुदौली गांव में ई-रिक्शा लूटने के बाद किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल नलकूप संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा बरामद कर लिया है। महज आठ घंटे में हत्या का खुलासा करने वाली कोतवाली देहात की पुलिस को एसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के रुदौली गांव में मंगलवार सुबह गांव निवासी अशोक कुमार गुप्ता के नलकूप के कमरे में किशोर का शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त वीरेंद्र कोरी (17) निवासी महेशुआ, कोतवाली देहात के रूप में की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि वीरेंद्र की गला घोंटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

एसपी सोमेन बर्मा ने हत्या के खुलासे के लिए एसओ कोतवाली देहात शिवाकांत त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी थी। एसओ ने मंगलवार रात ही रुदौली गांव के अशोक कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसने अपने साथी सूरज मौर्य निवासी भरखरे, थाना लंभुआ के साथ मिलकर ई-रिक्शा लूटने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत अशोक कुमार गुप्ता और सूरज मौर्य सोमवार शाम को वीरेंद्र को ई-रिक्शा लेकर नलकूप पर बुलाया था। वहां दोनों ने वीरेंद्र की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका ई-रिक्शा लूट लिया था। अशोक के कबूलनामे के बाद पुलिस ने सूरज मौर्य को भी गिरफ्तार कर ई-रिक्शा बरामद कर लिया।

महज आठ घंटे में हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम दिया है। एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed