फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenager girl testified against father

Sultanpur News: किशोरी ने पिता के खिलाफ दी गवाही

Wed, 03 Apr 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 03 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager girl testified against father
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में बुधवार को जिला जज जय प्रकाश पांडेय की अदालत में 13 वर्षीय बेटी ने पिता के खिलाफ गवाही दी। किशोरी ने मां की हत्या के लिए पिता को जिम्मेदार बताया है। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तिथि नियत की है।
विज्ञापन



डीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र के मुताबिक रायबरेली जिले के मिल एरिया थाने के मलिकपुर पटेल नगर निवासी उमाशंकर गुप्ता की पुत्री मोनिका गुप्ता की शादी वर्ष 2008 में उन्नाव जिले के शफीपुर थाने के परिया मरौदा गांव निवासी राहुल मिश्र के साथ हुई थी।
विज्ञापन


राहुल की एक 13 वर्षीय बेटी इशिका व छह वर्षीय बेटा अथर्व है। राहुल लखनऊ के पारा, मानक नगर में रहता था। आरोप है कि राहुल आए दिन पत्नी को मारता-पीटता था। 13 अगस्त 2023 को राहुल कार से पत्नी व दोनों बच्चों के साथ लखनऊ से रायबरेली के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल रायबरेली जाने के बजाय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर जाने लगा था। आरोप है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा मुजेश कूरेभार के पास राहुल ने पत्नी मोनिका गुप्ता की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका के पिता उमाशंकर गुप्ता ने दामाद राहुल मिश्र के खिलाफ कूरेभार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।


बुधवार को इशिका गवाही देने के लिए जिला जज की अदालत में पेश हुई। उसका बयान डीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र ने दर्ज कराया। उसने पिता के खिलाफ गवाही देते हुए मां की हत्या के लिए पिता को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि मां की गला दबाकर हत्या पिता ने ही की थी। आरोपी राहुल इस समय जेल में निरुद्ध है। जिला जज ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed