फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenager dies due to drowning in pond

तालाब में डूबने से किशोर की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

Mon, 23 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in pond
अमेठी। क्षेत्र के गंज गड़ौली मजरे महोना पश्चिम गांव में ननिहाल में आए किशोर की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाने के मीरापुर गांव निवासी रोहित (17) सोमवार को इसी थाने के गंज गड़ौली मजरे महोना पश्चिम गांव निवासी अपने मामा ननकू पासी के घर आया था।
सोमवार को दोपहर के समय रोहित अपने साथी राजेश के साथ गांव में स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान रोहित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। रोहित को डूबता देख राजेश ने घर आकर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

परिवारीजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक रोहित डूब चुका था। परिवारीजन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को तालाब में उतारा। तीन घंटे तक कड़ी मेहनत के बाद गोताखोरों ने रोहित की लाश तालाब से बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed