फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenager dies due to collision with pickup

Sultanpur News: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत

Thu, 30 May 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 30 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to collision with pickup
अमहट/कुड़वार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र कुड़वार में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रवनिया पूरब गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पूरब गांव निवासी दयाशंकर प्रजापति का बड़ा पुत्र अंश (16) घर से पैदल ही सामान लेने जा रहा था। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में अंश ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अंश का शव देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर कुड़वार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अंश के पिता ने पिकअप चालक के खिलाफ कुड़वार थाने में तहरीर दे दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।



बड़े पुत्र की मौत से सदमे में परिवार
दयाशंकर प्रजापति खेती-बाड़ी करते हैं। अंश उनका बड़ा बेटा था। दूसरे नंबर पर पुत्री आंचल (16) व सबसे छोटा पुत्र अनुज (09) है। अंश की मौत से मां प्रभावती समेत अन्य परिजनों को गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed