फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tedhui-Dwarikaganj road will be built 10 meters wide with Rs 12.87 crore. Two youths died, one injured in a collision.

Sultanpur News: 12.87 करोड़ रुपये से 10 मीटर चौड़ा बनेगा टेढ़ुई-द्वारिकागंज मार्ग

Tue, 04 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tedhui-Dwarikaganj road will be built 10 meters wide with Rs 12.87 crore. Two youths died, one injured in a collision.
टेढ़ुई- द्वारिकागंज मार्ग पर ​स्थित रेलवे क्रॉसिंग।
सुल्तानपुर। जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के निकट टेढ़ुई-द्वारिकागंज मार्ग को 12.87 करोड़ रुपये से 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति दे दी है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सात मार्च को टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन

शहर से सटे सड़कों को चौड़ा कर उसे फोरलेन से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। सड़कों के चौड़ीकरण होने से जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। इसी क्रम में प्रांतीय खंड ने करीब तीन माह पहले शासन को 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। इसमें टेढ़ुई और द्वारिकागंज की रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। शासन ने ओवरब्रिज या अंडरपास के कार्य को अलग करते हुए करीब 4.78 किमी मार्ग को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा करने के लिए 12.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सात मार्च को टेंडर खुलने के बाद तकनीकी बिड और फिर वित्तीय बिड खोली जाएगी। सड़क का चौड़ीकरण होने से शहर के पास होने वाले जाम की समस्या पर अंकुश लग सकेगा। द्वारिकागंज के पास से शहर में प्रवेश करने के लिए दो चौड़े मार्ग हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम व रेलवे से कराया जाना है ब्रिज का कार्य
टेढ़ुई-द्वारिकागंज मार्ग पर टेढ़ुई और द्वारिकागंज में रेलवे क्रॉसिंग है। मार्ग को चौड़ा किए जाने की स्वीकृति देते हुए शासन ने दोनों जगहों पर प्रस्तावित ओवरब्रिज या अंडरपास का कार्य पीडब्ल्यूडी के हिस्से से अलग कर दिया है। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज या फिर अंडरपास का कार्य सेतु निगम व रेलवे की ओर से कराया जाना है, इसीलिए इस कार्य को अलग कर दिया गया है।


अभी ओवरब्रिज की नहीं मिली स्वीकृति
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक अयोध्या आदित्य कुमार ने बताया कि अभी दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास या फिर ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति नहीं मिली है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed