फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   teaching

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे माध्यमिक विद्यालयों के गुरुजन

Tue, 20 Sep 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
teaching
सुल्तानपुर। माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी विषय के शिक्षक अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को बाकायदा इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए दीक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण पूरा होने पर शिक्षकों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अंग्रेजी भाषा के शिक्षकों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के लिए कोर्स आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान प्रयागराज की ओर से विकसित किया गया है। इसे दीक्षा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों की दक्षता बढ़ाई जाएगी। पांच सितंबर से दीक्षा पोर्टल पर लाइव प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अंग्रेजी भाषा के शिक्षकों के अतिरिक्त अन्य विषयों के इच्छुक शिक्षक भी ऑनलाइन प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। ऑनलाइन कोर्स में 132 मॉड्यूल हैं। प्रत्येक मॉड्यूल का समय लगभग 10 मिनट रखा गया है। ऑनलाइन प्रशिक्षण का यह कोर्स लगभग चार माह का होगा। मॉड्यूल्स में अंग्रेजी बोलने की अभ्यास संबंधी विषय वस्तु के साथ ही प्रारंभिक व्याकरण पर भी सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed