{"_id":"584adf7f4f1c1b9b1944a90f","slug":"teachers-protest-against-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Amarujala Bureau
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ में बीते बुधवार को हुए लाठी चार्ज के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह की अगुुवाई में शिक्षकों ने तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार बर्बरतापूर्ण कार्रवाई कर शिक्षकों की आवाज दबाना चाहती है। पुलिसिया कार्रवाई में मृत शिक्षक को शहीद घोषित कर एक करोड़ रुपये की सहायता राशि सरकार को अविलंब देनी चाहिए।
विज्ञापन
अटेवा के संरक्षक बृजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर सरकार निरंकुश बनी हुई है। अटेवा के सह संयोजक अशोक सिंह गौरा ने कहा कि पुलिसिया कार्रवाई का जवाब सरकार को आने वाले चुनाव में जरूर मिलेगा। प्रदर्शन के बाद जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश गुप्ता को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री हरिपाल वर्मा, मंत्री कलहू पाल, मनोज मौर्या, देवेंद्र कुमार तिवारी, रामअंजोर उपाध्याय, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमाशंकर तिवारी, मो. हसीब, आशुतोष यादव, पुनीत सिंह, अबूबक्र सिद्दीकी, रितेश त्रिपाठी, श्रीकांत तिवारी, शमीम अहमद, अभिषेक सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।