फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher who got job hiding his reality dismissed

Sultanpur News: असलियत छिपा नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

Sun, 01 Oct 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teacher who got job hiding his reality dismissed
सुल्तानपुर। पिता के सरकारी सेवा में होने की बात छिपाकर शिक्षिका मां की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी हासिल करने वाले सहायक अध्यापक को बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसए ने बर्खास्तगी के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने और जारी वेतन की रिकवरी के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



लोहरामऊ निवासी सहायक शिक्षिका आशा श्रीवास्तव का निधन वर्ष 2001 में सेवाकाल के दौरान हुआ था। उनके पुत्र रवि प्रकाश श्रीवास्तव को मृतक आश्रित कोटे से सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त किया गया था जबकि उस समय पिता कृष्णलाल श्रीवास्तव परिषदीय विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात थे। सदर तहसील के लोहरामऊ निवासी रविप्रकाश को पहली तैनाती भदैंया ब्लाॅक के भपटा प्राथमिक विद्यालय में मिली थी।
विज्ञापन



इस मामले में हुई शिकायत के बाद जब बीएसए ने जांच करवाई तो रवि प्रकाश के पिता के सरकारी नौकरी में होने की बात स्पष्ट हो गई। ऐसे में नियुक्ति को सरकारी नियमों के विपरीत मानते हुए बीएसए ने सहायक अध्यापक रवि प्रकाश को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि भदैंया ब्लाॅक के सकवा द्वितीय विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक रवि प्रकाश की सेवाएं नियुक्ति की तिथि से ही समाप्त कर दी गई हैं। उनको दिए गए वेतन की रिकवरी राजस्व वसूली की भांति की जाएगी। इस मामले में संबंधित बीईओ को एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed