{"_id":"5d963d838ebc3e93b24e4020","slug":"teacher-suspend-sultanpur-news-lko4850213199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर करवाने का आरोपी शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर करवाने का आरोपी शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक प्रधानाध्यापक चार दिन से विद्यालय न आकर भी कागजों में उपस्थित रहा। मामला प्रकाश में आने पर जांच की गई तो पता चला कि हाजिरी रजिस्टर पर प्रधानाध्यापक के नाम के आगे जो दस्तखत हो रहे हैं, वह साथी शिक्षक कर रहे हैं। बीईओ की रिपोर्ट पर दस्तखत बनाने वाले शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
दोस्तपुर विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथुआ का 21 सितंबर को खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनाथ बिना किसी पूर्व सूचना के चार दिन से विद्यालय नहीं आ रहे हैं लेकिन उपस्थिति पंजिका में वे उपस्थित हैं। बच्चों से पूछताछ की गई तो पता चला कि प्रधानाध्यापक चार दिन से विद्यालय नहीं आए हैं।
जब इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि उनका हस्ताक्षर सहायक अध्यापक राम प्रसाद बना रहे हैं। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए कृष्ण कुमार सिंह ने सहायक अध्यापक राम प्रसाद को निलंबित कर दिया है। मामले में करौंदीकलां खंड शिक्षा अधिकारी गुलाब चंद्र को जांच अधिकारी नामित किया गया है।