फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   teacher

131 नवनियुक्त शिक्षकों को दिवाली के पूर्व मिलेगा पहला वेतन

Sat, 23 Oct 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
teacher
सुल्तानपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में नियुक्त हुए 131 शिक्षकों को दिवाली के पहले वेतन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अधिकांश शिक्षकों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अंकपत्र-प्रमाणपत्र ऑनलाइन सत्यापित किए जा चुके हैं। शपथ पत्र लेकर पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में 23 जुलाई को 131 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था। तब से अभी तक शिक्षकों की उपस्थिति जिला मुख्यालय पर ली जा रही है। अभी तक शासन की ओर से विद्यालय आवंटित नहीं किए गए हैं। लगभग तीन माह बीतने को हैं, शिक्षकों को पहला वेतन नसीब नहीं हुआ है। बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि दिवाली के पहले शिक्षकों को पहला वेतन भुगतान करने की पूरी तैयारी है। अधिकतर शिक्षकों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अभिलेख ऑनलाइन सत्यापित हो गए हैं। सभी शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर वेतन आदेश जारी किया जाएगा। ताकि दिवाली के पूर्व नवनियुक्त शिक्षक पहला वेतन पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed