{"_id":"5c7abd03bdec227370401d39","slug":"teacher-said-pak-pm-is-angel-of-peace-gets-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : शिक्षक ने पाक प्रधानमंत्री को बताया शांति का मसीहा, फिर हुई यह कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : शिक्षक ने पाक प्रधानमंत्री को बताया शांति का मसीहा, फिर हुई यह कार्रवाई
Sat, 02 Mar 2019 10:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक के बीच चल रहे तनातनी के माहौल में परिषदीय विद्यालय के एक शिक्षक ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को शांति का मसीहा बता दिया। सोशल मीडिया पर की गई इस टिप्पणी के लिए शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। साथ ही दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर रिपोर्ट तलब की है।
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तल्ख रिश्तों के बीच सोशल मीडिया पर भी ऐसी टिप्पणियों का सिलसिला जारी है। ऐसे ही मामले में एक शिक्षक भी लपेटे में आ गए हैं। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई को लेकर बल्दीराय विकास खंड क्षेत्र के इसौली प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अमरेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को शांति का मसीहा बता दिया।
सरकारी कर्मचारी की ओर से ऐसी टिप्पणी करने के मामले में बीएसए ने शिक्षक अमरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक को करौंदीकलां विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बबुवान दसगरपारा से संबद्ध किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन करते हुए रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि जांच समिति में शामिल दूबेपुर खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह व करौंदीकलां खंड शिक्षा अधिकारी गुलाब चंद्र को 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देनी होगी।