{"_id":"5d714ffd8ebc3e01740f4f1b","slug":"teacher-s-day-sultanpur-news-lko480067355","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों पर है समाज को कुशल बनाने की अहम जिम्मेदारी: धर्मबंधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों पर है समाज को कुशल बनाने की अहम जिम्मेदारी: धर्मबंधु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। समाज को निखारने की अहम जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। देश शिक्षकों के चरित्र, ज्ञान व नैतिक मूल्यों से बनता-बिगड़ता है। यह बातें प्रख्यात शिक्षाविद व वैदिक मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी धर्मबंधु ने बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एक कार्यक्रम में कहीं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैदिक मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी धर्मबंधु शामिल हुए।
समारोह 87 सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बीएसए नरेंद्रदेव पांडेय, वित्त एवं लेखाधिकारी मिथिलेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता तिवारी, मालती सिंह समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर के महुअरिया स्थित शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत सत्यम शिवम सुंदरम गीत से हुई। कार्यक्रम में कई शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक रंजीत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार तिवारी मौजूद रहे।
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुअरिया में प्रधानाचार्य डॉ. कमलापति ठाकुर ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से जुड़ी घटनाओं के बारे में बच्चों को बताया। लायंस क्लब मिडटाउन ने अपने क्लब के उन सदस्यों को सम्मानित किया जो शिक्षण कार्य से जुड़े हैं।
इसमें अंजली श्रीवास्तव, इंदु शर्मा, डॉ. ज्योति सिंह, केएनआई विधि संकाय अध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह, हिंद मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर व सर्जन डॉ. एके सिंह को सम्मानित किया गया। केएनआईपीएसएस के रसायन विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया।
छात्र-छात्राओं ने व्याख्यान एवं गीत प्रस्तुत किया। करौंदिया स्थित कमला विद्या मंदिर में भी शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। सीताकुंड स्थित हैलो चैंप्स स्कूल में शिक्षक दिवस पर प्रबंधक संदीप सिंह द्वारा केक काटा गया।
इस मौके पर शिक्षिका दीपाली मिश्रा, प्रिया शर्मा, अंकिता श्रीवास्तव, शिवांगी, सबा मौजूद रहीं। टाटियानगर बाईपास स्थित एसके प्रेसीडेंसी स्कूल में टीचर्स डे का आयोजन किया गया। विद्याथियों ने शिक्षकों को फूल देकर सम्मानित किया।
इस मौके आशीष उपाध्याय, पूजा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अमहट स्थित जीएलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्राचार्या कनीज फातमा, हसन अब्बास, काजिम अब्बास मौजूद रहे।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि इसौली विधायक अबरार अहमद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार श्रीवास्तव ने की।