फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher dies due to collision, son injured

बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, बेटा घायल

Sun, 21 Jul 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies due to collision, son injured
अमेठी। बाबा धाम दर्शन के लिए बेटे के साथ बाइक पर बैठकर ट्रेन पकड़ने जा रहे शिक्षक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक और उनके बेटे को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल बेटे का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के बहमरपुर गांव निवासी समर प्रकाश विश्वकर्मा (40) कुड़वार ब्लॉक के जासरपुर नरही स्थित यूपीएस में सहायक अध्यापक थे।
समर प्रकाश विश्वकर्मा बाबा धाम बैजनाथ दर्शन करने के लिए रविवार सुबह अपने बेटे प्रभाकर विश्वकर्मा (21) के साथ बाइक पर बैठकर अमेठी के मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से समर प्रकाश को फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी। पिता-पुत्र मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के माना मदनपुर कस्थुनी पश्चिम गांव के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार समर प्रकाश और उनका बेटा प्रभाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पिता-पुत्र को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने समर प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल प्रभाकर को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्रभाकर की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही कार को कब्जे में ले लिया है।
शिक्षक समर प्रकाश विश्वकर्मा की दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही शिक्षकों व ग्रामीणों में शोक व्याप्त हो गया। हादसे के बाद उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ कुड़वार के अध्यक्ष निजाम खान, मंत्री बृजेश मिश्र समेत कई शिक्षक मौके पर पहुंच गए।

कुड़वार के बहमरपुर गांव निवासी समर प्रकाश विश्वकर्मा के परिवार में पत्नी प्रभुदेई (38), बेटा प्रभाकर (21), बेटी गुंजा (17) व अनुज (13) हैं। समर प्रकाश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed