फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tanda-Banda Highway becomes parking lot for overloaded trucks

Sultanpur News: टांडा-बांदा हाईवे बना ओवरलोड ट्रकों का पार्किंग अड्डा

Mon, 02 Dec 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tanda-Banda Highway becomes parking lot for overloaded trucks
हाईवे पर खड़े ट्रक
सुल्तानपुर। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कई स्थानों पर खड़े ट्रक दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। इन ट्रकों में भिड़ने से अक्सर किसी न किसी वाहन सवार की जान चली जाती है। इन दुर्घटनाओं के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की मरम्मत होती है। सड़क सुरक्षा के नियम निर्देश कहीं भी धरातल पर नहीं हैं। गोष्ठियों में वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया जा जाता है लेकिन हाईवे पर ट्रक व कंटेनर चालकों को समझाने वाला कोई नहीं है। जिले से गुजरे प्रमुख राजमार्गों पर कहीं न कहीं 24 घंटे दोनों ओर ट्रक व भारी वाहनों की कतार लगी रहती है। दुर्घटनाएं अक्सर ढाबों के आसपास होती हैं। जब ट्रक चालक लापरवाही से ट्रक खड़ा कर देते हैं। खड़े वाहन में न तो पार्किंग लाइट जलाई जाती है और न ही रेडियम संकेत होते हैं। रविवार को भी टांडा-बांदा राजमार्ग पर कई ट्रक बेतरतीब ढंग से खड़े दिखे।
विज्ञापन

केस एक..
स्थान:
टांडा-बांदा राजमार्ग स्थित सेमरी बाईपास
समय शाम 04:40 बजे
फोटो संख्या- 07
टांडा-बांदा राजमार्ग पर सेमरी बाईपास के निकट सड़क की दोनों पटरियों पर ट्रक व डंपर की कतार लगी दिखी। कुछ ट्रक चालकों ने अपने वाहन सड़क पर ही खड़े किए थे। दिन में भी कई बार जाम की नौबत आ गई। सेमरी बाईपास पर ट्रक व डंपर खड़ा कर चालक कहीं निकल गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर हमेशा इसी तरह से ट्रक, ट्रेलर व डंपर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो..
स्थान:
टांडा-बांदा राजमार्ग नगईपुर
समय शाम 05:00 बजे
फोटो संख्या- 08
टांडा-बांदा हाईवे पर नगईपुर गांव के पास कुछ दुकानों सड़क के किनारे हैं। इसी के निकट कुछ ढाबे भी संचालित हैं। ढाबों व दुकानों के पास कुछ ट्रकें खड़ी थीं। दुकानदारों ने बताया कि दोपहर के समय यहां पर ट्रक खड़ी करके चालक ढाबों पर खाना खाने चले गए हैं। अभी तक लौटे नहीं हैं। दिन में कई बार भीड़ अधिक होने पर ट्रकों के खड़ा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।

नए सिरे से चलाएंगे अभियान
हाईवे पर ट्रक खड़ा करना पूरी तरह से गलत है। इसके बाद भी डंपर, ट्रेलर व ओवरलोड ट्रक खड़े कर दिए जाते हैं। नए सिरे से अभियान की योजना बनाई जा रही है। इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।
-नंद कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed