फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Taliban government running in the country: Khabri

देश में चल रही तालिबानी सरकार : खाबरी

Thu, 06 Apr 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Taliban government running in the country: Khabri
सुल्तानपुर के अंबेडकर पार्क में बुधवार को धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करते कांग्रेस के प्रदे
सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश, संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकली भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा नेताओं व सरकार के पेट में दर्द होने लगा है। देश में इस समय तालिबानी सरकार चल रही है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहीं। वे बुधवार को शहर के राजीव गांधी पार्क में कांग्रेस की प्रतिरोध मार्च सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन





कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी बुधवार दोपहर 12 बजे विकास भवन के सामने आंबेडकर पार्क पहुुंचे। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मौके पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर समर्थन का भरोसा दिया।
विज्ञापन





इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ तिकोनिया पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित किया। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में दोहरा कानून लागू है। 1947 से अभी तक घटना स्थल वाले स्थान पर ही मुकदमा दर्ज होता था लेकिन राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज होने के मामले में यह व्यवस्था बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला व पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में घुसकर निहत्थे कांग्रेसियों पर पुलिस की ओर से किया गया लाठीचार्ज निंदनीय है। इससे कार्यकर्ता नहीं डरेंगे। लाठीचार्ज के विरोध में 14 से 25 अप्रैल तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 29 अप्रैल को लखनऊ में प्रदर्शन करके राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।




सभा को राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया। सभा का संचालन प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने किया।



इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह, युकां प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय, युवा जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र, जीशन अहमद, पवन मिश्र, पूर्व मंत्री मुईद अहमद, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय व हौसिला भीम आदि मौजूद रहे।








अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी प्रसाद व एएसपी विपुल श्रीवास्तव को कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये लाठीचार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने, दर्ज मुकदमे को समाप्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed