फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   take receipt after submitting fees at counter

काउंटर पर जमानत धनराशि जमा करके लें रसीद

Sat, 03 Apr 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
take receipt after submitting fees at counter
सुल्तानपुर। नामांकन पत्र बिक्री के लिए ब्लॉकों पर खोले गए काउंटर पर दावेदार जमानत की धनराशि जमा करके कोषागार की रसीद ले सकते हैं।
विज्ञापन

एसबीआई व सेंट्रल बैंक में भीड़ को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने दावेदारों की सुविधा के लिए व्यवस्था कर दी है। आदेश के बाद ब्लॉकों को पर्याप्त संख्या में कोषागार की रसीद भी उपलब्ध करा दी गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को नामांकन में लगने वाली जमानत धनराशि को निर्वाचन कार्यालय ने दो बैंकों में जमा करने का निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन

इसके तहत भारतीय स्टेट बैंक शाखा सुल्तानपुर व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कादीपुर शाखा में जमानत धनराशि जमा करने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही कोषागार में भी राशि जमा करने का प्राविधान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्र की बिक्री शुरू होते ही दोनों बैंकों में जमानत धनराशि जमा करने के लिए दावेदारों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। सुबह से शाम तक दावेदारों की लंबी कतार लगने लगी।
इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने ब्लॉकों पर नामांकन पत्र बिक्री के लिए स्थापित काउंटर पर भी जमानत धनराशि नकद जमा करके कोषागार की रसीद प्राप्त करने की सुविधा विभिन्न पदों के दावेदारों को उपलब्ध करा दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने 14 विकास खंडों को पर्याप्त संख्या में कोषागार फार्म की रसीद उपलब्ध करा दी है। कोषागार की रसीद कम पड़ने पर ब्लॉकों की ओर से पंचायत निर्वाचन कार्यालय से रसीद और ली जा सकती है।

विभिन्न पदों के दावेदारों की सुविधा के लिए ब्लॉकों के काउंटर पर जमानत धनराशि जमा करके कोषागार की रसीद प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। अब दावेदार नामांकन फार्म खरीदने के साथ ही जमानत धनराशि जमा करके अभी रसीद प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन के समय इसी रसीद को लगाना होगा। - रवीश गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed