फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Swimming session is going on, swimming pool is closed

Sultanpur News: बीत रहा तैराकी सत्र, बंद पड़ा तरणताल

Tue, 15 Apr 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Swimming session is going on, swimming pool is closed
पंत स्टेडियम का तरणताल।
सुल्तानपुर। जीर्णोद्धार की वजह से चार साल के इंतजार के बाद पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम अब पूरी तरह से तैयार है। कई खेल गतिविधियां शुरू भी हो गई हैं। लेकिन, तैराकी कोच के छुट्टी पर होने से तरणताल बंद है। अब अस्थायी कोच की तैनाती के लिए खेल निदेशालय को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने के बाद 29 मार्च को कार्यदायी संस्था ने इसे हैंडओवर कर दिया। अब यहां वॉलीबाॅल, कुश्ती, हैंडबॉल, एथलेटिक्स आदि के खेल तो शुरू हो गए है, लेकिन तरणताल नहीं शुरू हो पाया है। यहां पर तैनात कोच पुलक डे बीमारी का हवाला देकर अवकाश पर हैं। अप्रैल से सितंबर तक तैराकी सत्र चलता है। 15 दिन बीतने के बाद भी यहां तैराकी नहीं शुरू हो पाई है। जिससे प्रशिक्षण लेने वालों को निराशा हो रही है।
विज्ञापन


200 रुपये देना होगा तैराकी का शुल्क
स्टेडियम की आय बढ़ाने के लिए चालू वर्ष में शुल्क का प्रावधान किया गया है। तरणताल में तैराकी सीखने के लिए 18 वर्ष से कम के बालक-बालिकाओं के लिए एक महीने का शुल्क 200 रूपये प्रति घंटा तय किया गया है। 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला व पुरुष को 500 रुपये देना होगा। इसी तरह स्वास्थ्य लाभ के लिए शौकिया आने वाले महिला-पुरुषों से 200 रुपये प्रति महीना शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल निदेशालय को लिखा गया पत्र
कोच नहीं होने से तरणताल में तैराकी शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए खेल निदेशालय को पत्र लिखकर कोच की मांग की गई है। वहां से जैसा दिशा-निर्देश मिलेगा, वैसा किया जाएगा।
- सिराजुद्दीन, जिला क्रीड़ा अघिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed