फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SUV driver killed, female companion injured after being hit by vehicle

Sultanpur News: वाहन की चपेट में आने से एसयूवी चालक की मौत, साथी महिला घायल

Sat, 04 Oct 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
SUV driver killed, female companion injured after being hit by vehicle
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर के मेघमऊ के पास शुक्रवार देर रात एसयूवी का टायर बदलते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। साथ मौजूद महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अयोध्या के कुमारगंज के एक अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हलियापुर थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गुल्लू (40) निवासी राउरकेला ओडिशा के रूप में हुई। घायल महिला रिंकी (32) पत्नी मनीष निवासी विजय नगर बिहार की रहने वाली हैं। पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार रात्रि 10:55 बजे करीब हुआ। एसयूवी लखनऊ से बिहार की ओर जा रही थी। मेघमऊ के पास एसयूवी के आगे का दाहिना टायर पंक्चर हो गया था। चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर टायर बदलने लगा। साथ मौजूद महिला रिंकी भी उसके बगल में खड़ी होकर मोबाइल से रोशनी दिखा रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एसयूवी, गुल्लू व रिंकी को चपेट में ले लिया।
हादसे में पहिया बदल रहे गुल्लू की मौक पर ही मौत हो गई जबकि महिला साथी गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed