फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SUV collapses in river after breaking railing of Gomti bridge, one youth dies

गोमती पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी एसयूवी, एक युवक की मौत

Tue, 07 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
SUV collapses in river after breaking railing of Gomti bridge, one youth dies
सुल्तानपुर। पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक एसयूवी सोमवार की रात गोमती नदी में गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो युवकों को जिंदा बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हेमनापुर प्रधान साधना यादव की एसयूवी की सर्विसिंग करवाने के लिए सोमवार को शुभम दूबे पुत्र शीतला प्रसाद दूबे निवासी दौलतपुर, शिवम पांडेय पुत्र पप्पू पांडेय निवासी रामपुर और कुलदीप उर्फ मोनू पांडेय (24) पुत्र वीरेंद्र पांडेय निवासी हेमनापुर सुल्तानपुर शहर गए थे।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे तीनों युवक एसयूवी की सर्विसिंग कराकर वापस घर लौट रहे थे। एसयूवी कुड़वार थाना क्षेत्र के गोमती पुल पर पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार एसयूवी रेलिंग को तोड़ते हुए गोमती नदी में गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते से गुजर रहे लोगों के शोर मचाने पर मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसओ कुड़वार अरविंद पांडेय को दी। सूचना मिलते ही पु लिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने गोमती नदी में गोताखोरों की मदद से शुभम दूबे व शिवम पांडेय को जिंदा बाहर निकाल लिया जबकि कुलदीप पांडेय उर्फ मोनू का पता नहीं चला। काफी मशक्कत के बाद गोतोखोरों ने कुलदीप को भी नदी से बाहर निकाला।

पुलिस ने आनन-फानन में कुलदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसयूवी को नदी से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने क्रेन बुलाया है। फिलहाल मंगलवार की देर शाम तक एसयूवी को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed