{"_id":"613a4b958ebc3eb26a46378d","slug":"suspend-sultanpur-news-lko5948247190","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस न दर्ज करने पर दरोगा व चार सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस न दर्ज करने पर दरोगा व चार सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। डेढ़ माह पूर्व सरेआम युवक की हुई पिटाई के मामले में उपनिरीक्षक को केस दर्ज न करना भारी पड़ गया। आरोपी के खिलाफ केस नहीं दर्ज होने से दो दिन पूर्व पीड़ित ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। गंभीर हालत में पीड़ित को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने मारपीट के मामले में केस न दर्ज करने के आरोप में उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिस कर्मियों को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया।
कादीपुर क्षेत्र के मगरावां गांव निवासी सर्वेश गौतम (23) की गत 23 जुलाई को कलिकापुर निवासी अवलेश यादव ने सरेआम पिटाई की थी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ उपनिरीक्षक शशिकांत पटेल को तहरीर दी थी। तहरीर लेने के बाद भी उपनिरीक्षक ने केस नहीं दर्ज किया। इस दौरान अवलेश यादव लगातार सर्वेश गौतम को सार्वजनिक रूप से अपमानित करता रहा। इसी सात सितंबर को सर्वेश गौतम ने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। सर्वेश गौतम को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सर्वेश के बयान देने के बाद एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया था। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट मिलने पर एसपी ने उपनिरीक्षक शशिकांत पटेल, आरक्षी बब्बन यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी अखिलेश यादव, आरक्षी अर्पित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।