{"_id":"67d71f453b3f06c0d30b1e17","slug":"sushil-tripathi-becomes-district-president-of-bjp-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-128893-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुशील त्रिपाठी बने भाजपा के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुशील त्रिपाठी बने भाजपा के जिलाध्यक्ष
Mon, 17 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर नए जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
सुल्तानपुर। महीनों प्रतीक्षा के बाद अंतत: भाजपा ने पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी के नाम पर जिलाध्यक्ष की मुहर लगा दी। रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने उनके नाम की घोषणा की। पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। इसके बाद माल्यार्पण व स्वागत की होड़ मच गई।
रविवार दोपहर आयोजित बैठक में प्रदेश सहचुनाव अधिकारी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी भी मौजूद रहे। संबोधन में प्रदेश सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष की योग्यता रखते हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। चुनाव पर्यवेक्षक व मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, विकासवाद व देश की राजनीति करने वाला दल है। पदाधिकारियों के साथ बैठक करके दोनों अतिथियों ने नए जिलाध्यक्ष के बारे में लोगों की नब्ज टटोली।
बताया जा रहा है कि इसकी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को दी जाएगी। दोनों अतिथियों व मौजूदा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी का फूलों का गुलदस्ता व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेली।
नगाड़े पर जमकर डांस किया। नए जिलाध्यक्ष का स्वागत करने में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, करूणा शंकर द्विवेदी, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, नपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह, आनंद जायसवाल, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, घनश्याम चौहान, संदीप सिंह, विजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, चंदन नारायन सिंह, पूजा कसौधन, बबिता तिवारी, रीना जायसवाल आदि मौजूद रहे।