फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   surver down in post office

हसनपुर उप डाकघर का सर्वर फेल होने से ठप हुआ कामकाज

Wed, 26 Aug 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
surver down in post office
सुल्तानपुर। पिछले कई दिनों से हसनपुर उप डाकघर में खाताधारकों का कामकाज नहीं हो पा रहा है। धन की जमा निकासी समेत अन्य कार्य यहां नहीं हो पा रहे हैं। मजबूरी में खाताधारकों को जिला मुख्यालय तक की दूरी तय करनी पड़ रही है। विभागीय अधिकारी खाताधारकों की समस्या को लेकर बेफिक्र हैं।
विज्ञापन

दूबेपुर ब्लॉक के हसनपुर गांव में स्थित उप डाकघर में खाताधारकों को अक्सर मुसीबत झेलनी पड़ रही है। पिछले कई महीनों से यहां का सर्वर फेल चल रहा है। इससे खाताधारक धन खाते में नहीं जमा कर पा रहे हैं। इस उप डाकघर में करीब तीन हजार खाताधारक हैं। इनके बचत, आरडी समेत अन्य खाते संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोग पासबुक लेकर यहां पर धन की निकासी करने के लिए आते हैं लेकिन उन्हें यहां पर ऑनलाइन प्रणाली से तत्काल भुगतान नहीं मिल पाता है। इसके अलावा नेट से जुड़े अन्य कार्य भी प्रभावित चल रहे हैं। स्थानीय डाकघर में कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि नेटवर्क खराब होने की शिकायत लिखित व मौखिक रूप से विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय बिंदेश्वरी, नन्हकऊ, सियाराम, रामदुलारे, बृजलाल, दिनेश समेत अन्य लोगों ने बताया कि डाकघर में खातों से लेन-देन काफी मुश्किल भरा है। डाक अधीक्षक सूबेदार सिंह ने बताया कि नेटवर्क की समस्या कामकाज में मैनुअल प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिला मुख्यालय से लेन-देन व सारे कामकाज किए जा रहे हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed