{"_id":"6a5fbaac4da4245fb60bea9e","slug":"support-for-terrorists-and-divisive-forces-is-unacceptable-prem-shukla-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-161062-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवादियों और विभाजनकारी ताकतों का समर्थन मंजूर नहीं : प्रेम शुक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवादियों और विभाजनकारी ताकतों का समर्थन मंजूर नहीं : प्रेम शुक्ल
Wed, 22 Jul 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में चल रहे धरने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में आतंकवादियों एवं विभाजनकारी ताकतों का समर्थन स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पार्टी कार्यालय में मंगलवार शाम मीडिया से बातचीत में प्रेम शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। नीट परीक्षा से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फिर परीक्षा कराई गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास, कानून व्यवस्था और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पार्टी कार्यालय में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत किया। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह, शिवाकांत मिश्रा, रामेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।