फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Supply of free textbooks completed in the district

जिले में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति पूरी

Thu, 13 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Supply of free textbooks completed in the district
सुल्तानपुर। निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति जिले में लगभग पूरी हो चुकी है। अब तक 99.88 फीसदी पाठ्य पुस्तकें व कार्य पुस्तिकाएं जिला मुख्यालय पर पहुंच चुकी हैं। सत्यापन के बाद इन्हें ब्लॉक मुख्यालयों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 1735 परिषदीय प्राथमिक एवं 612 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें खरीदी जानी थीं। कुल 18 लाख 37 हजार 235 पाठ्य पुस्तकों में से 18 लाख 34 हजार 965 पाठ्य पुस्तकें जिला मुख्यालय को प्राप्त हो चुकी हैं। जो क्रय आदेशित पाठ्य पुस्तकों का 99.88 फीसदी है। 2,270 पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति होना शेष है।
विज्ञापन

पाठ्य पुस्तकें जिला मुख्यालय से सत्यापित होकर ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजी जा रही हैं। वहां से न्याय पंचायत व विद्यालय स्तर तक ढुलाई का काम निर्धारित फर्म की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्य पुस्तकों के आवंटन का जिम्मा संभाल रहीं जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता ऊषा शुक्ला ने बताया कि जितनी पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति शेष है, उन्हें भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। कुल 15 प्रकाशकों से पुस्तकें मंगाई गई हैं। पाठ्य पुस्तकों के सत्यापन का काम चल रहा है। सत्यापित होने के बाद ही ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर पुस्तकें भेजी जा रही हैं।
जिला मुख्यालय से ब्लॉक मुख्यालयों पर कुल 59.24 फीसदी पाठ्य पुस्तकें अभी तक भेजी जा चुकी हैं। जनपद में 18,34,965 पाठ्य पुस्तकों व कार्य पुस्तिकाओं की आपूर्ति हो चुकी है। इसके सापेक्ष 10,87,081 पाठ्य पुस्तकें ब्लॉक संसाधन केंद्रों को भेजी जा चुकी हैं।

बीएसए संतोष सक्सेना ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि पाठ्य पुस्तकों का वितरण सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुुपालन करते हुए अभिभावकों को किया जाय। पाठ्य पुस्तकों के वितरण के लिए अभिभावकों को छोटे-छोटे समूहों में ही बुलाया जाय। पाठ्य पुस्तक वितरण के समय मास्क का प्रयोग सभी को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed