{"_id":"5856c0194f1c1ba960c05f69","slug":"sunshine-gives-a-nice-climate","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिली धूप में लिया संडे का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली धूप में लिया संडे का आनंद
Amarujala Bureau
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
मौसम खुशनुमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रही गलन भरी ठंड से पारा लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट से रात और सुबह-शाम लोग कड़ाके की ठंड से परेशान रहे। हालांकि दोपहर में धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में ठंड काफूर रही।
विज्ञापन
रविवार को स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चों और महिलाओं ने शहर के सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क में समय गुजारा। शाम होते ही फिर ठंड होने लगी।मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह कोहरा व धुंध रहने और दिन में धूप निकलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 97-52 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 1.8 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन