{"_id":"0416dc5f2d1178edee031b026b95c8e8","slug":"sunlight-brings-releif-from-cold-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत दे रही सर्दी की धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत दे रही सर्दी की धूप
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
जिले में हो रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। बुधवार को दिन भर आसमान में बदली छाई रही। प्रशासन का ठंड से बचाव करने का इंतजाम नाकाफी साबित हो रहा है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में बदली रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रही। सुबह करीब साढ़े 10 बजे थोड़ी देर के लिए धूप निकल आई। कुछ देर बाद ही आसमान में बादल छा गए। दिन भर आसमान में बदली छाई रहने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। प्रशासन का ठंड से बचाव करने के लिए किया जाने वाला इंतजाम नाकाफी साबित हो रहा है। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद अभी तक कई जगहों में अलाव नहीं जलवाए गए है।
विज्ञापन