{"_id":"5900d1f44f1c1be617c0d621","slug":"sunita-won-mcd-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीगंज की सुनीता ने जीता एमसीडी चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीगंज की सुनीता ने जीता एमसीडी चुनाव
Amarujala Bureau
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
करमपुरा से दर्ज की जीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय ब्लॉक के गांव पूरे पल्टी का पुरवा की 25 वर्षीय सुनीता मिश्रा ने दिल्ली के एमसीडी चुनाव में भाजपा के टिकट पर धमाकेदार जीत दर्ज की है। सुनीता की जीत से खुशी की लहर है।
विज्ञापन
गौरीगंज ब्लॉक के गांव पूरे पल्टी का पुरवा मजरे रोंहसी खुर्द निवासी उमाशंकर मिश्र दिल्ली के करमपुरा में रहकर व्यवसाय करते हैं।
साथ ही उमाशंकर मिश्र भाजपा की राजनीति में भी सक्रिय हैं। इस बार हुए एमसीडी चुनाव में महिला के लिए आरक्षित करमपुरा के वार्ड संख्या-99 में भाजपा ने मौजूदा पार्षद का टिकट काटकर उमाशंकर की 25 वर्षीय पुत्री सुनीता मिश्रा को टिकट दिया था।
विज्ञापन
चुनाव में सुनीता का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवार के अलावा पार्टी से बागी होकर अपनी पत्नी को चुनाव लड़वा रहे मौजूदा पार्षद से रहा। बुधवार को परिणाम आए तो सुनीता ने आप प्रत्याशी पर 3800 वोटों की धमाकेदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन