फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sunday night season's coldest.

सीजन की सबसे सर्द रही रविवार की रात

Mon, 14 Dec 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन

जिले में हो रही कड़ाके की ठंड से तापमान लुढ़ककर 5.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पारा गिरने से रविवार रात इस सीजन में अब तक की सबसे सर्द रात रही। बर्फीली हवा ने लोगों को कंपा दिया है। सोमवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली। मौसम विभाग  ने मंगलवार सुबह के समय कोहरा रहने और ठंड में वृद्घि की संभावना जताई है।

विज्ञापन



मौसम के बदले मिजाज से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से चल रही बर्फीली हवा ने लोगों को कंपाकर रख दिया है। बर्फीली हवा के चलने से रविवार रात पारा लुढ़ककर 5.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात में तेजी से बढ़ी गलन से न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब आठ बजे कोहरा छंटने से धूप निकली।
विज्ञापन


 दोपहर के समय तेज धूप होने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। सूर्यास्त होने के गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को कोहरा रहने व ठंड में वृद्घि होने की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 5.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता 100-79 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 1.6 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed