फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Two miscreants involved in bullion robbery had an encounter with STF, one escaped, the other was ki

सुल्तानपुर: सराफा डकैती कांड में शामिल दो बदमाशों की एसटीएफ से मुठभेड़, एक भाग निकला, दूसरा हुआ ढेर, वीडियो

Thu, 05 Sep 2024 03:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Sep 2024 03:53 PM IST
सार

Sultanpur bullion looted: सुल्तानपुर के चर्चित सराफा डकैती कांड में शामिल दो बदमाशों की बृहस्पतिवार की सुबह एसटीएफ से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश मौके पर ढेर हो गया। 

विज्ञापन
Sultanpur: Two miscreants involved in bullion robbery had an encounter with STF, one escaped, the other was ki
मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी एसटीएफ की बृहस्पतिवार भोर में सराफा डकैती कांड में शामिल दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश मौके से भाग निकला, लेकिन दूसरे बदमाश मंगेश यादव को गोली लगी। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। मंगेश यादव जौनपुर जिले के अहरौरा थाना बक्सा का रहने वाला था। 

विज्ञापन


28 अगस्त को शहर के ठठेरी बाजार में भरत जी सोनी की दुकान में डकैती हुई थी। पांच डकैत करीब डेढ़ करोड़ का सामान समेट कर भाग निकले थे। उन्हीं की तलाश में एसटीएफ समेत पुलिस की सात टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन


 आज भोर में दो बदमाश बाइक से हनुमान गंज बाईपास के पास से निकल रहे थे, तभी सीओ डीके शाही की अगुआई में एसटीएफ व कोतवाली देहात पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भाग निकला। डकैती के आरोपी मंगेश मुठभेड़ में ढेर हो गया। इससे पूर्व मंगलवार भोर में भी पुलिस ने मुठभेड़ में इसी मामले में अमेठी के सचिन सिंह, त्रिभुवन और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अभी भी 10 बदमाशों की पुलिस को तलाश है, जो इस वारदात में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed