{"_id":"6aec8728f582cef00d09778e","slug":"sultanpur-teenage-girl-dies-after-sustaining-burn-injuries-police-deployed-in-the-village-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : आग से झुलसी किशोरी की मौत, गांव में पुलिस तैनात, साथ झुलसे युवक की हालत भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : आग से झुलसी किशोरी की मौत, गांव में पुलिस तैनात, साथ झुलसे युवक की हालत भी गंभीर
Thu, 05 Nov 2026 07:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:09 PM IST
सार
ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी युवक के घर पहुंची थी। वहां दोनों ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। दोनों को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सुल्तानपुर के एक गांव में 31 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी किशोरी (14) की बुधवार देर रात लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, उसके साथ झुलसे युवक (25) की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता के मुताबिक उनकी पुत्री की गांव के ही एक युवक से मोबाइल पर बातचीत होती थी। 31 अक्तूबर की दोपहर युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला था। तभी शाम सात बजे किशोरी के आग से झुलसने की सूचना मिली थी। परिजन सीएचसी पहुंचे तो वहां किशोरी और युवक दोनों गंभीर हालत में झुलसे मिले थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी युवक के घर पहुंची थी। वहां दोनों ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। दोनों को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर 31 अक्तूबर को पुलिस ने युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार रात 12:30 बजे किशोरी ने ट्रॉमा के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम शव का लखनऊ में ही पोस्टमार्टम कराया गया। किशोरी की मौत से परिजन सदमे में हैं।
चांदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि एहतियात और सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।