{"_id":"64f36381af4579596007d5e5","slug":"sultanpur-news-passion-sports-program-turning-dreams-into-reality-2023-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सपनों को हकीकत में बदल रहा जुनून खेल कार्यक्रम, बच्चों को मिल रही सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सपनों को हकीकत में बदल रहा जुनून खेल कार्यक्रम, बच्चों को मिल रही सुविधाएं
Sat, 02 Sep 2023 10:04 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:04 PM IST
सार
जुनून खेल पहल के रूप में सीतापुर के बच्चों को खेल से संबंधित सुविधाएं दी जा रही हैं। खेल न केवल एक मनोरंजन है, बल्कि यह जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और हम चाहते हैं कि यह सभी बच्चों के लिए सुलभ हो।
विज्ञापन
जुनून खेल का कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला के नेतृत्व में प्रथम चरण में जुनून खेल का कार्यक्रम चल रहा है। सपनों को हकीकत में बदलते हुए सीतापुर के बच्चे खुशियों से भरपूर हैं। जुनून खेल पहल के रूप में सीतापुर के बच्चों को खेल से संबंधित सुविधाएं दी जा रही हैं। खेल न केवल एक मनोरंजन है, बल्कि यह जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और हम चाहते हैं कि यह सभी बच्चों के लिए सुलभ हो।
विज्ञापन
हम जुनून खेल के साथ यह संकल्प लेते हैं कि हर बच्चे के पास उनके ख्वाबों को पूरा करने का हक होना चाहिए। चाहे वो किसी भी सामाजिक परिस्थिति से जुड़ा हो। हम सभी मिलकर इन खुशियों के सफर को और भी खास बनाएं। इन छोटे सपनों को वास्तविकता में पेशेवर खिलाड़ियों की तरह उड़ान भरने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को खेल से जोड़ने के लिए अगस्त से अभियान चल रहा है। अमर उजाला के नेतृत्व में प्रथम चरण में जुनून खेल का कार्यक्रम 10 विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। बीएसए ने 10 कम्पोजिट विद्यालयों का चयन कर नोडल शिक्षक नामित किए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने अमर उजाला के नेतृत्व में खेल गतिविधियों का आयोजन कराने का निर्देश दिया है। डीजी के निर्देश पर बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने जुनून खेल कार्यक्रम के लिए 10 कम्पोजिट विद्यालय चयनित किए। इनमें अखंडनगर विकास क्षेत्र लोकनाथपुर, बल्दीराय के पांडेयपुर, धनपतगंज के चरथई, दोस्तपुर के धनउपुर, दूबेपुर के बभनगवां, जयसिंहपुर के करसा, कादीपुर के पहाड़पुर वैश्य, कूरेभार के परवर, कुड़वार के कुड़वार प्रथम और लंभुआ के कम्पोजिट विद्यालय खुदौली शामिल हैं।