{"_id":"696b25a3ca708f7a5d0ef7aa","slug":"sultanpur-due-to-fog-a-pickup-truck-carrying-laborers-collided-with-a-truck-on-the-purvanchal-expressway-tw-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: कोहरे की वजह से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, तीन की मौत...छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: कोहरे की वजह से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, तीन की मौत...छह घायल
Sat, 17 Jan 2026 11:31 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:31 AM IST
सार
घने कोहरे के बीच पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी पिकअप को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर हादसा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना देर रात करीब एक बजे दोस्तपुर के आनूपुर के पास घने कोहरे के कारण हुई। सभी मजदूर रायबरेली से आजमगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक वीरू रायबरेली से 14 मजदूरों को लेकर आजमगढ़ जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक गाजीपुर की ओर भाग निकला, जबकि पिकअप पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में अजय कुमार (30) निवासी गंभीरपुर, रायबरेली को दोस्तपुर सीएचसी मृत अवस्था में लाया गया। रजोले (35) निवासी गंभीरपुर, रायबरेली ने अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोस्तपुर इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये हैं घायल
घायलों में अशोक (40), नरेश पासी (45), रामप्रसाद (40), विनोद (40), दिलीप (35), राजेश (40) और राजू (30) शामिल हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दोस्तपुर अस्पताल से अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।