फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Death of an undertrial prisoner lodged in jail; body found hanging from a neem tree.

सुल्तानपुर: जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की मौत, नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 28 Sep 2026 10:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 28 Sep 2026 10:45 PM IST
सार

जेल में शाम को रोजाना की तरह बंदियों की गिनती की जा रही थी। इसी दौरान अमित कुमार यादव के मौजूद न होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। जेल परिसर में खोजबीन के दौरान नीम के पेड़ से चादर के फंदे पर उसका शव लटका मिला।

विज्ञापन
Sultanpur: Death of an undertrial prisoner lodged in jail; body found hanging from a neem tree.
सुल्तानपुर जेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिला कारागार में सोमवार शाम दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में निरुद्ध बाराबंकी जिले के सुबेहा के अहिरन का पुरवा निवासी अमित कुमार यादव (23) का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। वह 31 अगस्त से दुष्कर्म के मामले में जिला जेल में निरुद्ध था।

विज्ञापन


जेल प्रशासन के अनुसार, सोमवार शाम रोजाना की तरह बंदियों की गिनती की जा रही थी। इसी दौरान अमित कुमार यादव के मौजूद न होने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़ें - यूपी: "न्यायपालिका में राजभाषा हिंदी का इस्तेमाल बढ़ाना जरूरी", उप मुख्यमंत्री बोले- ये आम जनता के लिए जरूरी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- हम पुरानी पेंशन बहाल करेंगे और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल परिसर में खोजबीन के दौरान नीम के पेड़ से चादर के फंदे पर उसका शव लटका मिला। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रकरण की जांच व विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed