{"_id":"676c38e9cc179deb3b05d753","slug":"sultanpur-cousins-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-they-were-crossing-the-road-in-front-of-the-h-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चचेरे भाइयों की मौत, घर के सामने पार कर रहे थे सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चचेरे भाइयों की मौत, घर के सामने पार कर रहे थे सड़क
Wed, 25 Dec 2024 10:50 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:50 PM IST
सार
Sultanpur: यूपी के सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में बुधवार रात अज्ञात वाहन ने घर के सामने सड़क पार कर रहे चचेरे भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया।
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित हनुमानगंज बाजार में बुधवार रात करीब आठ बजे चचेरे भाई मोहम्मद फैज (16) व मोहम्मद जैद (18) घर के सामने से पैदल सड़क पार कर रहे थे। अचानक दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से शव हटाने तक हाईवे पर आवागमन बंद रहा। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन